श्री शमी गणेश मंदिर का निर्माण सन 704 ईसापूर्व माना जाता है, नवागढ़ के श्री गणेश मंदिर का जीर्णोद्धार तीन बार हो चुका है, इस मंदिर का प्रथम जीर्णोद्धार सन 1980 ईस्वी में तथा द्वितीय बार सन 1936 में व तीसरी बार 2009-10 में किया गया।
आज इसकी प्रसिद्धि के प्रताप दूर दूर तक फैल चुके हैं तथा श्री विघ्नहरण गणेश जी के दर्शन के लिए लोग दूर दूर से नवागढ़ आते हैं।
छत्तीसगढ़ के गौरव नवागढ़ की पहचान दुर्लभ श्री शमी वृक्ष जिसकी महत्वता संपूर्ण वेद, पुराण, उपनिषद, शास्त्र, धार्मिक साहित्य एवं आयुर्वेदिक ग्रंथों में ऋषि मुनियों ने की है, वह ऐतिहासिक नगरी नवागढ़ में श्री गणेश मंदिर के सामने जागृत अवस्था में है।
इसकी महत्ता इसलिए और बढ़ गई है कि भारत के धार्मिक प्रसिद्ध साहित्य गोरखपुर से प्रकाशित श्रीगणेश अंक में गीता प्रेस ने श्री शमी गणेश मंदिर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।