ठाकुर देव- मानाबंद के दक्षिण पार में ठाकुर देव का स्थान है, जो राजा द्वारा स्थापित किया गया था। कई बार चबूतरा का मरम्मत किया गया है, बाद में शासन द्वारा राशि मिलने पर पक्का आ सका बनाया गया है, शादी के समय, गौरा के समय ज्योत जवरा के समय, ठाकुर देव में नारियल फोड़कर हुम् धुप देते है व दीपक जलाते हैं। ठाकुर देव गांव का हर प्रकार से रक्षा करते हैं।
शिव मंदिर- मालवीय परिवार अर्थात लालता प्रसाद तिवारी जी के पूर्वजो के द्वारा मंदिर बनवाया गया है। मंदिर में 11 एकड़ जमीन बरबसपुर में चढ़ा है, मंदिर के सरवरकार- श्री देवेंद्र धार दिवान
पुजारी- राम खेलावन उर्फ़ शिव कुमार दुबे
पास में- शिव जी, साई बाबा, नागदेव का छोटा मंदिर
ओंकार प्रसाद पिता कवल सिंह ताम्रकार द्वारा बनाया गया है।
 
Education © 2013. All Rights Reserved. Shared by WpCoderX
Top