राजा समय का मूर्ति क्षतिग्रस्त हो जाने से विष्णु प्रसाद मिश्रा महापात्र द्वारा मूर्ति लाया गया है, मूर्तिकार कार्तिक राम मरकाम ग्राम जानो पास धमधा से सन 1979 को लाया गया, जिसका प्राण प्रतिष्ठा पंडित मथुरा प्रसाद पुरोहित द्वारा तांत्रिक विधि से कराया गया है।
पहले चबूतरा छोटा था, उसे श्री बी. एस. भारती ब्लॉक में इंजिनियर थे, उसने मंदिर सन 2008 में बनवा कर पुनः भैरव बाबा का पूजा, पंडित नर्मदा प्रसाद व पंडित अशोक प्रसाद द्वारा स्थापना दिनांक 14/08/2008 दिन सोमवार को किया गया वहां पर कष्ट निवारण हेतु आदमी जा कर अर्जी विनती करते है, लाभ मिलता है, वहाँ दोनों नवरात्रि में श्रद्धालु ज्योति जलवाते हैं।