हनुमान जी मंदिर शासकीय अस्पताल-
शासकीय अस्पताल में कर्मचारी मिलकर श्री हनुमान जी का मंदिर 2003 में बनवाए हैं।
हनुमान जी मंदिर नगर पंचायत-
राजा के समय से स्थापित है,जो कि संतो का हर काम पूर्ण होता है और जागृत अवस्था में है। यहाँ शाम सबेरे दोनों वक्त पूजा अर्चना होता है। हनुमान जी की यह मूर्ति जाग्रत अवस्था में है। मंगलवार और शनिवार को भक्तजन मंदिर में भजन कीर्तन करते हैं। मनौती बनाने पर हर कार्य सिद्ध होता है।
हनुमान जी मंदिर-शुकुल पारा
यह मंदिर बहुत पुराना है,पूर्व मूर्ति खंडित होने पर श्री सुशील धर दीवान मूर्ति का पुनः स्थापना कराएं हैं, यह भी मूर्ति बहुत सिद्ध है, लोगों का मनोती पूरा होता है यहां भी समय-समय पर भजन कीर्तन होता है, हनुमान जी का पूजा कौशल धर दीवान सुबह शाम करते हैं। यह मंदिर गिरिजा बंद तालाब के पूर्व पार में बना है।