मेरा देश आगे बढ़ रहा है,
विकास की सीढ़ी चढ़ रहा है,
हम अज्ञानता के दाग धो रहे हैं,
अब लोग डिजिटल हो रहे हैं,
सब मिलकर बताने वाले हैं,
अब अच्छे दिन आने वाले हैं।
हवा का रूख बता रही है,
जागरूकता तो आ रही है,
विचारों में की स्वच्छता हो रही  है,
कुविचारों की छंटाई हो रही है,
दकियानूसी विचार कतराने वाले हैं,
क्योंकि अच्छे दिन आने वाले हैं।
नवपीढ़ी का साथ निभाएं,
अधिकारों को कर्तव्य सिखाएं,
तो आओ हम सब जोर चलें,
नवभारत की ओर चलें,
सफलता थाल में सजाने वाले हैं,
अब 'अच्छे दिन' आने वाले है।
 
Education © 2013. All Rights Reserved. Shared by WpCoderX
Top